गर्मी से लोग बेहाल | तापमान 40 के पार | रविवार को हल्की बारिश के आसार रात्रि में बिजली कट से गर्मी में लोग परेशान | पानी को लेकर भी मचने लगा है हाहाकार

Bolta Kathua | जिले में पिछले चार दिन से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। आलम यह है कि गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। वहीं, मौसम विभाग ने अगले चार दिन प्रचंड गर्मी की संभावना जताई है, जबकि शनिवार देर सायं से मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिसके कारण रविवार को हल्की बारिश के आसार हैं।
तापमान बढ़ने के साथ ही सड़कों पर चलने वाले लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। खासकर दोपहिया वाहनों पर लोग मुंह ढककर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते दिखे। रात्रि में कई जगहों पर बिजली कट गर्मी में लोगों को और परेशान कर रही है। बहरहाल पानी को लेकर भी हाहाकार मचने लगा है। कई जगहों पर हैंडपंप खराब होने से लोगों को खासे परेशानी हो रही है तो कहीं पेयजल किल्लत के चलते लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। मंगलवार का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक विशाल महाजन के अनुसार शनिवार देर सायं से मौसम में बदलाव आने के बाद रविवार को हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now
Instagram Join Now
439894638 876791537793600 7230890375151855175 n

Leave a Comment